दिल्ली के महापौर श्री प्रवेश वाही ने रोहिणी क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए 35 वाहनों को झंडी दिखाई दिल्ली को साफ एवं स्वच्छ बनाना हमारी पहली प्राथमिकता, दिल्ली की स्वच्छता के लिए हम प्रतिबद्ध - महापौर श्री प्रवेश वाही

VINOD SHARMA June 22, 2026
Article Feature Image

देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में दिल्ली नगर निगम विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रहा है,हमारा मकसद प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत के संकल्प को साकार करना- श्री प्रवेश वाही

दिल्ली के माननीय महापौर श्री प्रवेश वाही ने आज रोहिणी क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए 35 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर स्वच्छता बेड़े में शामिल किया। श्री प्रवेश वाही ने इस अवसर पर कहा कि दिल्ली को साफ एवं स्वच्छ रखना हमारी प्राथमिकता है और दिल्ली नगर निगम इस दिशा में हर संभव प्रयास कर रहा है। इस अवसर पर रोहिणी क्षेत्र के चेयरमैन श्री अमृत जैन, रोहिणी क्षेत्र के डिप्टी चेयरमैन श्री नरेंद्र कुमार सिंह,रोहिणी क्षेत्र के उपायुक्त श्री अंशुल सिरोही सहित दिल्ली नगर निगम के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

महापौर श्री प्रवेश वाही ने कहा कि देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में दिल्ली नगर निगम द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज रोहिणी क्षेत्र के स्वच्छता बेड़े को सुदृढ़ करने के लिए 35 वाहनों को शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि इन वाहनों के शामिल होने से रोहिणी क्षेत्र के कूड़ा प्रबंधन के आधारभूत ढांचे को बल मिलेगा एवं क्षेत्र में सफाई व्यवस्था भी बेहतर होगी।

श्री प्रवेश वाही ने कहा कि दिल्ली की माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने स्वच्छ एवं हरित दिल्ली का जो लक्ष्य रखा है उसकी पूर्ति के लिए दिल्ली नगर निगम हर संभव प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि रोहिणी क्षेत्र के स्वच्छता बेड़े में आज हाइवा ट्रक,जेसीबी मशीन,ट्रैक्टर ट्रॉली,डंपर इत्यादि वाहनों को शामिल किया है जिनकी मदद से क्षेत्र में कूड़ा उठाने के कार्य में तेजी आएगी।

महापौर श्री प्रवेश वाही ने कहा कि दिल्ली को साफ एवं स्वच्छ बनाने के मिशन में हमें जनता का सहयोग भी चाहिए। उन्होंने दिल्ली के नागरिकों से अनुरोध किया कि वो कूड़े को स्त्रोत पर ही पृथक करके कूड़े की गाड़ी में डालें। श्री प्रवेश वाही ने कहा कि नए अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के अनुसार कूड़े को चार जगह पृथक करके डालें। उन्होंने कहा कि स्वच्छता को हम अपनी आदत में शुमार करके दिल्ली को साफ एवं स्वच्छ बनाने में अपना योगदान दे सकते हैं।
Share this article: