"नशे के खिलाफ आर-पार की जंग! DCP द्वारका का मिशन – 'नशे पर लगाम, देश को सलाम'!"
दिल्ली के द्वारका जिले में नशे और अवैध शराब के खिलाफ अब शुरू हो चुकी है निर्णायक लड़ाई। DCP द्वारका, आईपीएस कुशल पाल सिंह के नेतृत्व में 'नशे पर लगाम, देश को सलाम' अभियान के तहत जिला पुलिस की सभी टीमों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इस मिशन का उद्देश्य सिर्फ नशे के कारोबार पर रोक लगाना ही नहीं, बल्कि दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों को नशा मुक्त बनाकर युवाओं को सही दिशा देना भी है। द्वारका पुलिस का संदेश साफ है—नशे को कहें ना, सुरक्षित और जागरूक समाज के निर्माण में दें अपना साथ।
Read More