थाना आदर्श नगर पुलिस ने एक सीसीएल सहित दो ऑटो-लिफ्टरों को पकड़ा” * आरोपियों की निशानदेही पर 04 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद। * 04 मोटर वाहन चोरी के मामलों का खुलासा। * आसानी से पैसा कमाने के लालच में अपराध की दुनिया में कदम रखा।
थाना आदर्श नगर के स्टाफ ने अरपित पुत्र संजय, निवासी सूरज नगर, रामेश्वर नगर, दिल्ली, उम्र 18 वर्ष तथा एक सीसीएल को पकड़कर मोटर वाहन चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही थाना आदर्श नगर में दर्ज ई-एफआईआर संख्या 013622/26 दिनांक 17.06.2026, धारा 305(बी)/3(5) बीएनएस के मामले का सफलतापूर्वक खुलासा किया गया। साथ ही, वर्तमान मामले के वाहन सहित कुल 04 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद किए गए, जिससे वाहन चोरी की कई वारदातों का पर्दाफाश हुआ।
Read More