Shikanja Recent Blogs

Blog Thumbnail August 22, 2026
Vinod Sharma

थाना टिलक नगर पुलिस ने लगातार निगरानी और गहन पेट्रोलिंग के दौरान सोनिपत, हरियाणा से दो सक्रिय वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों के कब्जे और उनकी निशानदेही पर दो मोटरसाइकिल और एक स्कूटी समेत तीन चोरी के दोपहिया वाहन बरामद किए गए हैं। इस कार्रवाई से थाना टिलक नगर और थाना राजौरी गार्डन के तीन वाहन चोरी के मामलों का खुलासा हुआ है। गिरफ्तार दोनों आरोपी थाना टिलक नगर के बीसी हैं और इनके खिलाफ पहले से क्रमशः 12 और 14 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस की सतर्कता और लगातार निगरानी से वाहन चोरों पर शिकंजा कसा गया है।

Read More
Blog Thumbnail August 22, 2026
Vinod Sharma

₹2 करोड़ की रंगदारी मांग मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार!

₹2 करोड़ की रंगदारी मांग मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार! दिल्ली क्राइम ब्रांच की WR-II टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अमरजीत उर्फ अमर को रानी बाग इलाके से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर लॉरेंस बिश्नोई–रणदीप मलिक गैंग से कथित संबंध और ₹2 करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में शामिल होने का आरोप है। https://youtube.com/shorts/Jxpf_BDq-L4?feature=share

Read More
Blog Thumbnail August 21, 2026
Vinod Sharma

आपराधिक रिकॉर्ड वाला बदमाश गिरफ्तार, देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद

आपराधिक रिकॉर्ड वाला बदमाश गिरफ्तार, देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने गश्त के दौरान एक शातिर बदमाश और थाना पांडव नगर के बीसी को गिरफ्तार किया। आरोपी को गाज़ीपुर स्थित अफकॉन रोड के पास से दबोचा गया। उसके कब्जे से एक देशी पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस आरोपी से आगे की पूछताछ कर रही है।

Read More
Blog Thumbnail August 20, 2026
Vinod Sharma

AATS/EAST की बड़ी कार्रवाई! ऑटो-लिफ्टर गिरफ्तार, 7 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद ईस्ट और सेंट्रल दिल्ली के 7 वाहन चोरी के केस सुलझे

NH-24, मधु विहार के पास पीछा कर आरोपी रोहन सिंह उर्फ अमन को दबोचा गया; अन्य मामलों और साथियों की जांच जारी। AUTO-LIFTER ARRESTED BY AATS/EAST; 07 STOLEN TWO-WHEELERS RECOVERED, SEVEN VEHICLE THEFT CASES WORKED OUT AATS/East District arrested an active auto-lifter, Rohan Singh @ Aman (18), resident of East Vinod Nagar, Delhi. 07 stolen two-wheelers recovered from his possession and at his instance. 07 vehicle theft cases worked out across East and Central Districts. Accused was apprehended following specific intelligence, field surveillance and a brief chase near NH-24, Madhu Vihar. Further investigation is in progress to identify his associates and establish his involvement in other vehicle theft cases.

Read More
Blog Thumbnail August 19, 2026
Vinod Sharma

नाइट पेट्रोलिंग के दौरान PS मधु विहार की टीम ने सक्रिय स्नैचर देव पाल को गिरफ्तार किया।

नाइट पेट्रोलिंग के दौरान PS मधु विहार की टीम ने सक्रिय स्नैचर देव पाल को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से प्रतिबंधित बटनदार चाकू और 2 चोरी के मोबाइल फोन बरामद हुए। पुलिस के मुताबिक, बरामद मोबाइल मधु विहार के 2 चोरी के मामलों से जुड़े हैं। सतर्क पुलिस, सुरक्षित दिल्ली!”

Read More
Blog Thumbnail August 19, 2026
Vinod Sharma

“दिल्ली पुलिस की सतर्कता से एक हथियारबंद अपराधी गिरफ्तार!

PS पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया की पुलिस टीम ने पेट्रोलिंग के दौरान रोड नंबर 56, ISBT आनंद विहार के पास 44 वर्षीय अकबर उर्फ इकबाल को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से एक देसी कट्टा और 3 जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ पहले से 9 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें आर्म्स एक्ट, चोरी और लूट से जुड़े मामले शामिल हैं। मामले में आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत FIR दर्ज कर आगे की जांच जारी है। https://youtube.com/shorts/vMclAUEFU6o?feature=share

Read More