दिल्ली पुलिस की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट साइबर पुलिस ने एक ऐसे साइबर फ्रॉड सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है, जिसकी जड़ें सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि दुबई और यूनाइटेड किंगडम तक फैली हुई थीं।
महज़ ₹10,000 की साइबर ठगी की शिकायत से शुरू हुई जांच ने करीब ₹70 करोड़ के म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा कर दिया। इस हाई-प्रोफाइल ऑपरेशन में कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक का एक मैनेजर और इंडसइंड बैंक के चार अधिकारी और सहयोगी भी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 248 बैंक अकाउंट किट बरामद किए हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि इन खातों का इस्तेमाल देशभर में होने वाली साइबर ठगी की रकम को छिपाने और आगे ट्रांसफर करने के लिए किया जाता था।
Read More