Shikanja Recent Blogs

Blog Thumbnail August 01, 2026
Vinod Sharma

दिल्ली के सीलमपुर थाना पुलिस को चोरी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। 31 जुलाई 2026 की सुबह करीब 3:55 बजे, पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग चोरी किए गए लोहे के रैक के टुकड़ों को एक ऑटो में लोड कर रहे हैं।

31 जुलाई 2026 की सुबह करीब 3:55 बजे, पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग चोरी किए गए लोहे के रैक के टुकड़ों को एक ऑटो में लोड कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दो आरोपियों—नौशाद और तनीश को रंगे हाथों दबोच लिया। आरोपियों के कब्जे से करीब 125 किलो चोरी किया गया लोहे का सामान बरामद किया गया, जबकि वारदात में इस्तेमाल किया गया ऑटो-रिक्शा भी जब्त कर लिया गया। दिल्ली पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से एक और चोरी की वारदात का सफल खुलासा हुआ।

Read More
Blog Thumbnail July 31, 2026
Vinod Sharma

डीसीपी आउटर, श्री विक्रम सिंह, आईपीएस के निर्देश पर जिले में अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पेट्रोलिंग स्टाफ ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

डीसीपी आउटर, श्री विक्रम सिंह, आईपीएस के निर्देश पर जिले में अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पेट्रोलिंग स्टाफ ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से तीन अवैध बटनदार चाकू बरामद किए गए हैं। इस मामले में Arms Act के तहत तीन अलग-अलग केस दर्ज कर आगे की जांच जारी है। दिल्ली पुलिस का साफ संदेश है—अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस, और राजधानी की सुरक्षा के लिए लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Read More
Blog Thumbnail July 31, 2026
Vinod Sharma

शाहदरा जिले के कृष्णा नगर थाना पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग के एक मामले का बेहद कम समय में खुलासा करते हुए दो आरोपियों को पकड़ लिया है।

शाहदरा जिले के कृष्णा नगर थाना पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग के एक मामले का बेहद कम समय में खुलासा करते हुए दो आरोपियों को पकड़ लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में कृष्णा नगर थाने का एक हिस्ट्रीशीटर (Bad Character) और कानून से संघर्षरत एक नाबालिग (Juvenile in Conflict with Law) शामिल है। पुलिस ने तकनीकी निगरानी, गहन जांच और लगातार फील्ड ऑपरेशन के जरिए दोनों को दबोचा और शिकायतकर्ता का स्नैच किया गया Vivo मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया। इस कार्रवाई ने एक बार फिर साबित कर दिया कि दिल्ली पुलिस सड़क अपराधों पर लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है और आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। यदि आपके साथ भी किसी प्रकार की आपराधिक घटना होती है, तो बिना देरी पुलिस को सूचना दें। आपकी एक शिकायत अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचा सकती है।

Read More
Blog Thumbnail July 30, 2026
Vinod Sharma

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई! द्वारका जिले की एंटी-बर्गलरी सेल ने लंबे समय से कानून से फरार चल रहे एक घोषित अपराधी (Proclaimed Offender) को गिरफ्तार कर लिया है।

द्वारका जिले की एंटी-बर्गलरी सेल ने लंबे समय से कानून से फरार चल रहे एक घोषित अपराधी (Proclaimed Offender) को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शहज़ाद के रूप में हुई है, जो चोरी और लूटपाट जैसे मामलों का आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ पहले से 22 आपराधिक मामले दर्ज हैं। जानकारी के मुताबिक, आरोपी वर्ष 2021 के एक चोरी के मामले में लगातार अदालत की कार्यवाही से बच रहा था। इसी कारण 8 जुलाई 2026 को द्वारका कोर्ट ने उसे घोषित अपराधी घोषित किया था। लगातार तकनीकी निगरानी, मुखबिर तंत्र और सटीक कार्रवाई के बाद द्वारका जिला पुलिस की एंटी-बर्गलरी सेल ने आखिरकार आरोपी को दबोच लिया। इस गिरफ्तारी के साथ दिल्ली पुलिस ने एक बार फिर साबित किया है कि कानून से बचकर भागने वाले अपराधियों की आखिरकार गिरफ्तारी तय है।

Read More
Blog Thumbnail July 30, 2026
Vinod Sharma

शाहदरा जिले के जगतपुरी थाना पुलिस ने वाहन चोरी और स्ट्रीट क्राइम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर आदतन अपराधी को गिरफ्तार किया है।

शाहदरा जिले के जगतपुरी थाना पुलिस ने वाहन चोरी और स्ट्रीट क्राइम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर आदतन अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन चोरी के वाहन और एक अवैध बटनदार चाकू बरामद किया है। जांच में सामने आया कि आरोपी पहले भी कई आपराधिक मामलों में शामिल रहा है और लगातार वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था। जगतपुरी थाना पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के चलते न केवल आरोपी गिरफ्तार हुआ, बल्कि चोरी के वाहन भी बरामद कर उनके असली मालिकों तक पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। दिल्ली पुलिस का यह अभियान अपराधियों के खिलाफ लगातार जारी है, ताकि राजधानी में कानून व्यवस्था और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके

Read More
Blog Thumbnail July 29, 2026
Vinod Sharma

ब्रेकिंग न्यूज़ | भजनपुरा पुलिस की बड़ी कामयाबी

भजनपुरा थाना पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग के मामले का कुछ ही घंटों में खुलासा करते हुए दो स्नैचरों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पीड़िता का छीना गया मोबाइल फोन, वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और एक अन्य कीपैड मोबाइल फोन भी बरामद किया है। घटना 27 जुलाई 2026 की है। रात करीब 9:15 बजे 18 वर्षीय भूमिका मेन वजीराबाद रोड से पैदल अपने घर लौट रही थीं। जब वह जावेद यूनिसेक्स सैलून के पास पहुंचीं, तभी उनके मोबाइल पर कॉल आई। जैसे ही उन्होंने कॉल रिसीव करने के लिए फोन हाथ में लिया, एक युवक ने झपट्टा मारकर उनका मोबाइल छीन लिया और अपने साथी के साथ मोटरसाइकिल पर बैठकर मौके से फरार हो गया।

Read More