"150 CCTV कैमरे खंगालने के बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर चोर!"....द्वारका पुलिस की बड़ी कामयाबी, एक्टिव चोर गिरफ्तार
दिल्ली में चोरों पर पुलिस का शिकंजा! द्वारका के बिंदापुर थाने की क्रैक टीम ने एक सक्रिय चोर को दबोचा है। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई सोने की चेन, 2 हजार रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल की गई पल्सर बाइक बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपी तक पहुंचने के लिए 150 से ज्यादा CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। पूछताछ में आरोपी से कई और वारदातों के खुलासे की उम्मीद है।"
Read More